
मनीष रंजन की रिपोर्ट
धनबाद: आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती जिसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज इसी अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद के पदेन उपाध्यक्ष सह सदर अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे ने किया। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद के चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
सदर अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर जिले वासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होने कहा कि आज युवा दिवस है और हम स्वामी विवेकानंद की जयंती मना रहे हैं। इस अवसर पर मैं जिले वासियों को शुभकामनाएं देता हूं। रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित इस ब्लड डोनेशन कैंप में पचास यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया था। उन्होंने आगे कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी की जान बचाई जा सकती है। जब भी कोई दुर्घटना होती है, तो रक्त की जरूरत पड़ती है। यहां पर सदर अस्पताल और एसएनएमएमसीएच है जहां लोग अपना इलाज करवाने जाते उन्होने लोगों से रक्तदान करने की अपील की।
आज के विशेष रक्तदान शिविर में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद के सचिव सह कार्यपालक दंडाधिकारी रविन्द्र नाथ ठाकुर ने सर्वप्रथम रक्तदान कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
आज के रक्तदान शिविर में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद के चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह, सचिव सह कार्यपालक दंडाधिकारी श्री रविंद्रनाथ ठाकुर, संयुक्त सचिव दिलीप सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीमती श्वेताम्बरा पाठक, नोडल ब्लड डोनेशन प्रोग्राम बेनजीर परवीन,नोडल स्वास्थ्य डॉ जिमी अभिषेक, वाईस पैटरान सदस्य राजेश्वर प्रसाद सिंह, आजीवन सदस्य रंजीत जायसवाल, तबस्सुम परवीन,लीला माजी, संजीव रंजन उज्जवल नायक,डॉ यूके शाह,अभिजीत बनर्जी,सूरज कुमार,जगदीश प्रसाद ,डॉ बालेश्वर प्रसाद,ललित सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।
वहीं इस विशेष रक्तदान शिविर में लक्ष्मण कुमार महतो, रंजीत कुमार जायसवाल, बबलू कुमार सिंह, दीपक यादव, उपेंद्र कुमार शर्मा,मोहम्मद साहिल अंसारी, अभिजीत बनर्जी, उज्जवल कुमार नायक,डॉ यूके शाह, हरजीत सिंह,सूरज कुमार सहित कुल 19 लोगों ने रक्तदान किया। उज्जवल कुमार नायक ने अपना 93वां रक्तदान किया।
रक्तदान कराने के लिए एसएनएमएमसीएच के ब्लड बैंक की टीम आयी थी जो रक्त संग्रह कर ले गई। रक्त संग्रह टीम में संजीव पुरी, विष्णु कुंभकार, राजा महतो, शंभु साहनी, आयशा कुमारी, इस्मत जहां उपस्थित थी।
