मनीष रंजन की रिपोर्ट 

रांची : देशभर में ज्वेलरी दुकानों में दिन-ब-दिन चोरी की घटनाओं में वृद्धि के बीच झारखंड पुलिस ने सुरक्षा कड़ी करने के लिए नया निर्देश जारी किया है। इसके तहत अब सोने-चांदी की दुकानों में किसी भी ग्राहक का चेहरा ढका होने पर प्रवेश वर्जित रहेगा।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पुरुष ग्राहक मास्क, नकाब, हेलमेट आदि पहनकर और महिलाएं हिजाब, बुर्का या घूंघट लगाकर ज्वेलरी दुकानों में प्रवेश नहीं कर सकेंगी। इसका उद्देश्य ऐसे अपराधियों पर रोक लगाना है जो चेहरे ढककर ग्राहक बनकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं।

नए आदेश के तहत दुकानों में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से की जा सकेगी, जिससे चोरी की घटना होने पर अपराधियों का पता लगाने में आसानी होगी।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह कदम झारखंड पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं को रोकने और नागरिकों की सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *