
मनीष रंजन की रिपोर्ट
धनबाद: धनबाद महानगर भाजपा सदर मंडल के सक्रिय सदस्य एवं समाजसेवी रंजन गुप्ता ने धनबाद महानगर अध्यक्ष श्री सरवन राय को फिर से धनबाद महानगर बीजेपी जिलाध्यक्ष निर्वाचित होने के अवसर पर रणधीर वर्मा चौक स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में पूजन, प्रसाद चढ़ाकर, अंग वस्त्र पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर साथ रविंद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार, पुरषोत्तम रंजन,अमित सिन्हा,अजीत सिन्हा एवं अमित गुप्ता उपस्थित थे।
