
मनीष रंजन की रिपोर्ट
धनबाद: जिला यक्ष्मा विभाग के द्वारा लिए गए बलगम को इंडिया पोस्ट के द्वारा टेस्टिंग के लिए प्रयोगशाला भेजे जाने को लेकर आज करार हुआ जिसके अंतर्गत आज लिए गये पहले सैंपल को सिविल सर्जन, धनबाद श्री आलोक विश्वकर्मा के हाथों हुआ जो उन्होंने पोस्टल डिपार्टमेंट को दिया। यह सैंपल जो एलपीए जांच के लिए लिया गया था उसे धनबाद के एसएनएमएमसीएच स्थित सी एंड डीएसटी लैब को भेजा गया। इस प्रक्रिया के क्रियान्वयन के समय
जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार, जिला प्रोग्राम को ऑर्डिनेटर जावेद अंसारी, डॉट प्लस सुपरवाइजर कौशलेंद्र कुमार सिंह, एस टी एल एस ओम प्रकाश पासवान, प्रयोगशाला प्रावैधिकी जितेंद्र कुमार, यक्षमा स्वास्थ्य परिदर्शक संजय कुमार जायसवाल, एएनएम मेरी एवं टीवी चैंपियन कुमार मधुरेंद्र सिंह उपस्थित थे।
