मनीष रंजन की रिपोर्ट 

धनबाद: फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की टीम जिला चैंबर अध्यक्ष श्री चेतन गोयनका के नेतृत्व में धनबाद के नये नगर आयुक्त श्री आशीष गंगवार से निगम कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। सम्मानित करने के पश्चात जिले के विभिन्न चैंबरों के पदाधिकारीगणों ने अपनी समस्याओं को साझा किया। ट्रेड लाइसेंस से लेकर शौचालय की जरूरत तथा स्ट्रीट लाइट को लेकर लोगों ने अपनी बातों को रखा। 14 वें वित्त आयोग के अंतर्गत कई सड़कों के निर्माण को लेकर एसीबी जांच चल रही है उसपर भी बात की गई। नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने सभी समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए संलग्न पदाधिकारियों को निर्देशित किया। नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने जल्द ही जिला चैंबर के साथ बैठक करने का आश्वासन दिया ताकि विभिन्न क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओ को सुनकर उसका निष्पादन किया जा सके।

आज के इस विशेष बैठक में जिला अध्यक्ष श्री चेतन गोयनका, महासचिव अजय नारायण लाल, सिंदरी चैंबर अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू, चिरागोड़ा चैंबर अध्यक्ष प्रदीप सिंह, धनबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स, पार्क मार्केट के सचिव अमोद कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष मनीष रंजन, हटिया चैंबर अध्यक्ष मनोरंजन सिंह, जिला खाद्यान्न व्यवसायी संघ के अध्यक्ष विनोद गुप्ता, सचिव विकास कंध्वे,बरटांड चैम्बर अध्यक्ष रंजीत सिंह, सचिव संतोष चौरसिया,बस्ताकोला चैंबर सचिव अजय वर्मा, सरायढे़ला चैंबर अध्यक्ष श्रवण सिन्हा, बैंक मोड चैंबर अध्यक्ष प्रमोद गोयल, सचिव लोकेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संदीप मुखर्जी, मनईटॉड चैंबर के सचिव राजेश बर्मन, केंदुआ चैंबर के अध्यक्ष पंकज भुवानिया, सचिव मोनू वर्मा सहित कई सदस्य मौजूद थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *