मनीष रंजन की रिपोर्ट 

धनबाद: देश के तीसरे सबसे बड़े सम्मान पद्म भूषण से झारखंड आंदोलन के अग्रणी दिशोम गुरू दिवंगत पूर्व सांसद एवं मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को मरणोपरांत देने की घोषणा हुई है। पिछले वर्ष जुलाई में निधन के बाद धनबाद के सामाजिक कार्यकर्त्ता और लोकहक मानव सेवा काउंसिल के केंद्रीय उपाध्यक्ष तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी कुमार मधुरेन्द्र सिंह ने दिनांक 07-08-2025 को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को भारत रत्न देने के लिए पत्र लिखकर ईमेल किया था। उस ईमेल को अनंत सोच लाइव न्यूज पोर्टल ने प्रमुखता दी थी। कुमार मधुरेन्द्र सिंह सामाजिक दायित्व को लेकर लगातार प्रयासरत रहते हैं तथा उन्हे उस कार्य में सफलता भी मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *