
मनीष रंजन की रिपोर्ट
धनबाद: आज दिनांक 30-01-2026 को जीव दया फाउंडेशन दिल्ली के द्वारा 50 मरीज जो मल्टी ड्रग रेजिस्टेंस है एवं जिनका लंबे समय से दवा चल रहा है उन्हें करीब एक लाख पच्चीस हजार रुपये की दवा दी गई। सभी मरीज को करीब 22 दिन का दवा दिया गया। दवा का वितरण डॉट्स प्लस सुपरवाइजर कौशलेंद्र कुमार सिंह के द्वारा किया गया। दवा वितरण जीव दया फाउंडेशन के वीरेंद्र कुमार, जिला प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर जावेद अंसारी,एएनएम मेरी एवं यक्ष्मा परिदर्शक संजय कुमार जायसवाल की उपस्थिति में किया गया।
