मनीष रंजन की रिपोर्ट 

धनबाद: नगर निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को धनबाद नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो की उपस्थिति में निर्वाची पदाधिकारी (महापौर) सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो ने महापौर पद के 29 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया।

महापौर पद के प्रत्याशी अमित कुमार अग्रवाल को एयर कंडीशनर, आकाश दुसाध को छड़ी, इंदु देवी को चूड़ियां, उमेश पासवान को बैटरी टॉर्च, कुसुम देवी को बेंच, चंद्र शेखर अग्रवाल को बिस्कुट, जावेद इकबाल को बक्सा, दिलीप कुमार को ईंटें, दीनानाथ ठाकुर को बाल्टी, नवल किशोर पासवान को कैमरा, मो परवेज खान को कार्पेट, प्रकाश कुमार को सीसीटीवी कैमरा, विनोद कुमार सिंह को चपाती रोलर, भृगु नाथ भगत को चिमनी, मुकेश कुमार पांडेय को नारियल फार्म, योगेंद्र प्रधान को कंप्यूटर माउस चुनाव चिह्न आवंटित किया गया।

वहीं रवि चौधरी को घन, रवि बुंदेला को हीरा, राजकुमार कनौजिया को डोली, राम विनय सिंह को ड्रिल मशीन, राहुल कुमार चौहान को बिजली का खंभा, मो रुस्तम अंसारी को बांसुरी, लक्ष्मी देवी को फव्वारा, शमशेर आलम अंसारी को कीप, शांतनु कुमार चंद्रा को गैस का चूल्हा, शिल्पी शर्मा को चाय छलनी, संजीव कुमार को हरी मर्च, संजीव सिंह को ऊन व सिलाई एवं केसी सिंहराज को हेलमेट चुनाव चिह्न आवंटित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *