मनीष रंजन की रिपोर्ट 

धनबाद: नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की है। समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय सभागार में आयोजित बैठक में एसएसपी प्रभात कुमार ने चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पूरे जिले को सेक्टर और जोन में विभाजित कर प्रत्येक क्षेत्र में पुलिस पदाधिकारी, मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है। त्वरित कार्रवाई के लिए क्यूआरटी (Quick Response Team) का गठन किया गया है, जो 22 एवं 23 फरवरी को लगातार सक्रिय रहेगी। डिस्पैच सेंटर से लेकर मतदान केंद्र और मतगणना स्थल तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सभी रूट पहले से सैनिटाइज किए जाएंगे और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। पूरी चुनावी प्रक्रिया की लाइव मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से की जाएगी।

एसएसपी ने अधिकारियों को निष्पक्षता, सतर्कता और मतदाताओं के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में कई वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी सहित थाना प्रभारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *