मनीष रंजन की रिपोर्ट 

धनबाद: उपायुक्त आदित्य रंजन ने आज साबलपुर स्थित ओल्ड एज होम में वृद्ध जनों के साथ अबीर-गुलाल व फूलों की होली खेली। उपायुक्त ने सभी को होली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। वहीं ओल्ड एज होम के वृद्ध जनों ने भी उपायुक्त को अबीर-गुलाल लगाकर, शुुभकामनाएं और आशीर्वाद दिए।

इस अवसर पर उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि उन्होंने इस वर्ष की पहली होली वृद्ध जनों के साथ खेली है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार को अनुरोध करने पर राज्य सरकार ने साबलपुर ओल्ड एज होम को विकसित कर 88 बेड का आश्रम बनाने की योजना तथा ओल्ड एज होम के संचालन के बजट को स्वीकृति प्रदान की है। इस घषणा से सभी वृद्ध जनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले एक नया बिल्डिंग बनाने की शुरुआत की जाएगी। उपायुक्त ने आश्रम का अच्छे से संचालन करने के लिए पूरी टीम को बधाई दी।

आज के इस विशेष कार्यक्रम में मौके उपायुक्त आदित्य रंजन, आश्रम के अध्यक्ष मो नौशाद गद्दी, कोषाध्यक्ष ओमकार मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर बरनवाल, सह-सचिव सुरेंद्र यादव, विजय सिन्हा सहित बड़ी संख्या में आश्रम के वृद्ध जन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *