
मनीष रंजन की रिपोर्ट
धनबाद: भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद के द्वारा हिंदुस्तान प्रेस धनबाद कार्यालय में आज दिनांक 09-03-2026 को आपदा प्रबंधन एवं प्राथमिक उपचार की ट्रेनिंग दी गई। हिंदुस्तान कार्यालय में दी गई ट्रेनिंग एच आर श्री संतोष कुमार सिंह एवं संतोष महतो की उपस्थिति में दी गई। इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में विभिन्न स्तर के टेक्निकल हेड एवं उनके कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
आज के इस विशेष कार्यक्रम में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद के चेयरमैन श्री कौशलेंद्र कुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य सह चेयरमैन सलाहकार कुमार मधुरेन्द्र सिंह कुमार एवं कार्यकारिणी सदस्य सह कोषाध्यक्ष सह प्रशिक्षिका श्रीमती श्वेतांबरा पाठक ने आपदा प्रबंधन के सभी पहलुओं से अवगत कराया।
