
मनीष रंजन की रिपोर्ट
धनबाद: दिनांक 10-03-2026 को आयुष्मान आरोग्य मंदिर कनकनी में जिला यक्ष्मा नियंत्रण समिति के द्वारा शिविर लगाकर सभी का एक्सरे किया गया। कुल 86 लोगों को एक्सरे जांच किया गया।
इस मौके पर वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक सह भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद के चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह,एक्स रे टेक्नीशियन बैकुंठ प्रसाद, शिवम कुमार, हर्ष कुमार, सी एच ओ प्रवीण कुमार सिंह,नरेश कुमार माजी एवं कई सहिया दीदी उपस्थित थी। वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक कौशलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम सभी के सहयोग से काफी सफल रहा।
