
मनीष रंजन की रिपोर्ट
धनबाद: 11 वां श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन 15 मार्च,रविवार को भवनकारा गौशाला मटकुरिया में होने जा रहा है। यह जानकारी आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्त्ता आयोजित कर दी। आज भूमि पूजन कर उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा दी।
आयोजन समिति ने बताया कि 15 मार्च को प्रातः 8 बजे श्याम मंदिर पुराना बाजार से भव्य निशान शोभायात्रा निकाली जायेगी, जिसमें विभिन्न प्रकार की झांकी होगी। ये शोभा यात्रा भवनकारा तक जाएगी जहां बाबा को निशान अर्पित किया जाएगा।
रात्रि 8 बजे से बाबा श्याम का कीर्तन प्रारम्भ होगा, जिसमे मुंबई,चंडीगढ़, एवं धनबाद से आये कलाकारों के द्वारा बाबा श्याम को भजनों से रिझाया जाएगा, साथ ही बाबा को विभिन्न प्रकार के भोग लगाएं जाएंगे एवं भक्तों के लिए विशाल भंडारा का भी आयोजन होगा। आयोजन समिति ने सभी श्याम प्रेमी भक्तों से सम्मिलित होने का आग्रह किया है।
प्रेस वार्ता में अध्यक्ष किशन अग्रवाल, सचिव घनश्याम नारनोली,गोपाल अग्रवाल, अजय कुमार गर्ग, जितेंद्र अग्रवाल, वरुण चौहान, संजय गर्ग, मनोज हेलिवाल, विशाल छाबड़ा, चंदन अग्रवाल के साथ पुरोहित उदय तिवारी उपस्थित थे।
