चंदन पाल की रिपोर्ट 

धनबाद: धनबाद में ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह अभियान हटिया मोड़ से लेकर हटिया स्थित बजरंगबली मंदिर तक चलाया गया, जहां सड़क के दोनों किनारों पर बने अस्थायी दुकानों और अवैध कब्जों को हटाया गया।

कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने स्वयं ही अपने फुटपाथ पर बने अस्थायी ढांचे हटा लिए, जबकि कुछ स्थानों पर निगम की टीम को सख्ती से अतिक्रमण हटाना पड़ा।

नगर निगम के इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले माइकिंग के माध्यम से लोगों को जगह खाली करने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी इस क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया गया था और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

हीरापुर हटिया मोड़ से हटिया तक की सड़क पर अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी होती है। इसी मार्ग पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश बारंगे का आवास भी स्थित है, जहां जाम के कारण पहुंचने में दिक्कत होती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *