
मनीष रंजन की रिपोर्ट
धनबाद: दिनांक 13-04-2026 को रिम्स, रांची के सभागार में “मेरा युवा भारत, झारखंड” जो युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित “माई भारत बजट क्वेस्ट 2026” के अंतर्गत दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा संवाद कार्यक्रम के द्वितीय दिवस का विधिवत उद्घाटन रांची के विधायक श्री सी पी सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर धनबाद जिले से मयंक तोमर, पुत्र श्री कुमार मधुरेंद्र सिंह भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने।जहां उन्हे भी सहभागिता के लिए प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में झारखंड एवं पश्चिम बंगाल से आए एक हजार से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने नीति निर्माण, लोकतांत्रिक संवाद और समसामयिक विषयों पर अपने विचार साझा किए। युवाओं की ऊर्जा, जागरूकता और सकारात्मक दृष्टिकोण वास्तव में देश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।
इस दौरान डॉ. राजीव मिश्रा (अतिरिक्त निदेशक सह विभागाध्यक्ष, शिशुरोग विभाग, रिम्स), श्रीमती ललिता कुमारी (राज्य निदेशक, माय भारत झारखंड), डॉ डी के सिन्हा (डीन एकेडमिक्स, रिम्स) तथा श्री अनिल कुमार सिंह (सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एवं सचिव, भारत स्काउट एवं गाइड) सहित कई शिक्षाविद, विशेषज्ञ और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
धनबाद से शामिल मयंक तोमर ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को अपनी बात रखने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी को सुनिश्चित करते हैं। यह माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है, जो देश के युवाओं को निरंतर प्रेरित कर रही है।
