मनीष रंजन की रिपोर्ट 

धनबाद : आज बाजार समिति चैंबर ऑफ कॉमर्स का एक प्रतिनिधिमंडल चेंबर अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार से उनके कार्यालय में मिला। यह बैठक खाद्यान्न भंडारण एवं आपूर्ति व्यवस्था को लेकर आयोजित की गई।

बैठक के दौरान खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार ने थोक खाद्यान्न व्यापारियों से आग्रह किया कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार गेहूं, चना, दाल एवं दलहन के स्टॉक की जानकारी प्रत्येक सप्ताह सरकारी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें। उन्होंने विशेष रूप से यह भी कहा कि जिले में जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर सख्त निगरानी रखी जाए।

चैंबर अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि जिले में खाद्यान्न की कोई कमी नहीं है और न ही जमाखोरी या कालाबाजारी की कोई स्थिति है। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारी सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए नियमित रूप से अपने स्टॉक की जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध कराएंगे। साथ ही उन्होंने यह भी दोहराया कि बाजार समिति चेंबर हर परिस्थिति में सरकार और जनता के साथ खड़ा रहेगा।

प्रतिनिधिमंडल में महासचिव गौरव गर्ग, कोषाध्यक्ष दीपक कटेसरिया, उपाध्यक्ष मनजीत सिंह, अमित गोयल एवं विनोद सिंघल भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *