


मनीष रंजन की रिपोर्ट
धनबाद: सदर अस्पताल में शनिवार को कायाकल्प असेसमेंट के तहत रांची से आई राज्य स्तरीय टीम ने अस्पताल परिसर और विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद टीम अपनी रिपोर्ट उच्च स्तर पर भेजेगी, जिसके आधार पर अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीज सुविधाओं में और सुधार किया जाएगा।
उपाधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि कायाकल्प असेसमेंट के अंतर्गत अस्पताल के सभी विभागों की विस्तृत जांच की गई। उन्होंने कहा कि अस्पताल की गुणवत्ता और स्वच्छता को बेहतर बनाने के लिए इस प्रकार का निरीक्षण आवश्यक है तथा टीम के सुझावों को अमल में लाया जाएगा।
उन्होंने जानकारी दी कि सदर अस्पताल को पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर विकसित करने की योजना है। वर्तमान 100 बेड वाले अस्पताल को विस्तारित कर 420 बेड का बनाया जाएगा, जिसके लिए 320 अतिरिक्त बेड के भवन का निर्माण प्रस्तावित है।
राज्य सरकार द्वारा चयनित जिलों में धनबाद भी शामिल है, जहां अस्पताल कॉलेज का विस्तार पीपीपी मॉडल पर किया जाएगा।
