मनीष रंजन की रिपोर्ट 

धनबाद: आज दिनांक 28-04-2026, मंगलवार को आइएचएम, ब्रांबे, रांची में ग्रेजुएशन उत्सव 2023–26 बैच का आयोजन किया गया, जिसमें 102 छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।

इसमें धनबाद की छात्रा माही तोमर, जो समाजसेवी कुमार मधुरेन्द्र सिंह की पुत्री हैं, को भी प्रशस्ति पत्र एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। साथ ही उन्हें ज्वाइनिंग लेटर भी दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सुदिव्य कुमार सोनू, मंत्री (टूरिज्म, आर्ट, कल्चर, स्पोर्ट्स एवं यूथ अफेयर्स) उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथियों में श्री मुकेश कुमार (प्रधान सचिव सह चेयरमैन, IHM), श्री अविनाश कुमार (डिप्टी डायरेक्टर, NCHMCT), प्रिंसिपल श्री भूपेश कुमार, श्री धीरेन्द्र एवं श्री विनीत सिन्हा शामिल रहे।

इस अवसर पर सभी छात्रों-छात्राओं के अभिभावक भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *