मनीष रंजन की रिपोर्ट 

धनबाद: धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण की मांग को लेकर आज धधबाद मेयर श्री संजीव सिंह को श्री पार्श्वनाथ धनबाद एयरपोर्ट मिशन की ओर से एक ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान मिशन के प्रतिनिधिमंडल ने धनबाद की जनता की वर्षों पुरानी और जनभावनाओं से जुड़ी इस अहम मांग को प्रमुखता से उठाया।

प्रतिनिधियों ने कहा कि औद्योगिक, शैक्षणिक और व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर धनबाद में एयरपोर्ट का निर्माण अब समय की जरूरत बन चुका है। उनका कहना था कि राष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनने से धनबाद के साथ-साथ गिरिडीह और हजारीबाग के लोगों को भी हवाई यात्रा की बेहतर सुविधा मिल सकेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

मेयर संजीव सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और इस जनहित से जुड़े मुद्दे पर सकारात्मक सहयोग एवं समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

श्री पार्श्वनाथ धनबाद एयरपोर्ट मिशन ने कहा कि वह धनबाद एयरपोर्ट निर्माण को लेकर लगातार जनसमर्थन जुटा रहा है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रतिनिधिमंडल में पप्पू सिंह, प्रवीण गोधा और अविनाश पाण्डेय मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *