टीम अनंत सोच 

धनबाद: जिले में संचालित विकास योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए गुरुवार को जिला प्रशासन की टीम बलियापुर पहुंची। इस दौरान प्रखंड कार्यालय सभागार में उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन की स्थिति तथा जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। उपायुक्त ने अधिकारियों से योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने कई पंचायतों का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान योजनाओं की गुणवत्ता, लाभुकों तक पहुंच रहे लाभ और कार्यों की प्रगति का आकलन किया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि योजनाओं का प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस तरह के नियमित निरीक्षण का उद्देश्य विकास कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखना, योजनाओं की निगरानी को मजबूत करना और आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *