
टीम अनंत सोच
धनबाद: आज दिनांक 12-07-2026 को हीरापुर स्थित वेडिंग ब्लिस बैंक्वेट हॉल में बंगाली कल्याण समिति की चौथी वार्षिक आम सभा (Annual General Meeting) का आयोजन किया गया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।
सभा में निवर्तमान कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया गया। इसके बाद नई कार्यकारिणी समिति के गठन की प्रक्रिया संपन्न हुई।
नई कार्यकारिणी में तन्मय गौन को चेयरमैन, सुजीत रंजन मुखर्जी को अध्यक्ष, कंचन डे, जयदेव मित्रा एवं डॉ सूर्य शेखर सरकार को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं पुलक रंजन घोष को सचिव, शुभेंदु भट्टाचार्जी को संयुक्त सचिव (कार्यालय), चपल बिस्वास को संयुक्त सचिव (संगठन), श्रीमती संगीता गांगुली को संयुक्त सचिव (सांस्कृतिक) तथा अभिजीत गांगुली को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा कार्यकारिणी समिति के 15 अन्य सदस्यों का भी चयन किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को और गति देने का संकल्प लिया। उन्होंने समिति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का भरोसा जताया। सदस्यों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और सहयोग के साथ वार्षिक सभा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

