

टीम अनंत सोच
धनबाद: धनबाद स्थित भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज प्रांगण में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् के साथ हुई। इसके बाद ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सोसायटी के पदेन उपाध्यक्ष सदर अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह, सचिव नारायण राम, वाइस चेयरमैन धनेश्वर महतो, संयुक्त सचिव दिलीप सिंह एवं आशीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्वेताम्बरा पाठक सहित रेडक्रॉस सोसाइटीज के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य सह चेयरमैन सलाहकार कुमार मधुरेन्द्र सिंह, ब्लड डोनेशन प्रोग्राम की बेनजीर परवीन, नोडल वाहन पदाधिकारी देवेन्द्र कुमार एवं अनिल भगत, स्वास्थ्य नोडल पदाधिकारी डॉ जिम्मी अभिषेक, सीओ धनबाद रामप्रवेश कुमार, वाइस पैट्रन विजेन्द्र कुमार सिंह, डॉ ए.के. सिंह, परेश चौहान, जी.एस. बग्गा, सत्येन्द्र कौर, राजेश्वर सिंह समेत बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।
इसके अलावा आजीवन सदस्यों में सुजीत कुमार, डॉ प्रदीप सहाय, डॉ राजकुमार समादार, वीरचंद ठाकुर, नरेश मांझी, मिथलेश कुमार, अजीत कुमार, अधिवक्ता आर.के. सिंह, संजीव रंजन, अरुण महतो, रंजीत जायसवाल, राजेश मिश्रा, लीला माजी, नीलोत्पल सेन, विजय कुमार भगत, मोहम्मद शाहिद इमरान, असलम साहिद, अशोक सिन्हा, कृष्ण कुमार वर्मा, कलीम, असगर, लक्ष्मी नारायण, जितेन्द्र कुमार, वाई.एन. सिंह, विपिन कुमार, तरुण गोस्वामी, विनोद कुमार, पार्थों सारथी दत्ता, मोहम्मद अलाउद्दीन, रंजीत सिंह एवं सिद्धनाथ सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
समारोह के दौरान बटालियन के जवानों और छात्राओं द्वारा प्रस्तुत बैंड की मनमोहक धुनों तथा परेड को दी गई सलामी ने पूरे वातावरण को देशभक्ति से भर दिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने राष्ट्र के प्रति समर्पण, सेवा और मानवता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
