टीम अनंत सोच 

धनबाद: थाना परिसर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में धनबाद पुलिस की ओर से एक नई पहल की गई है। धनबाद थाना परिसर में नवनिर्मित ‘हरित वाटिका’ का उद्घाटन बोकारो प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने किया।

इस अवसर पर धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उपायुक्त आदित्य रंजन, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस मो याकूब, डीएसपी प्रकाश सोय समेत कई वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

हरित वाटिका के निर्माण में धनबाद थाना प्रभारी मनोज कुमार पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उद्घाटन के दौरान आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने थाना परिसर के कायाकल्प और आधुनिक सुविधाओं के विकास के लिए एसएसपी प्रभात कुमार एवं उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि जर्जर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाकर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करना आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि थाना परिसर में आने वाले आम लोगों के लिए बैठने और सम्मानजनक माहौल की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि वे पुलिस के पास खुद को सुरक्षित और सहज महसूस कर सकें।

उन्होंने कहा कि ‘हरित वाटिका’ से थाना परिसर की खूबसूरती बढ़ने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के प्रति जागरूकता का संदेश भी जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *