टीम अनंत सोच 

धनबाद: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर धनबाद जिला तीरंदाजी संघ की ओर से धनबाद क्लब में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में तीरंदाजी के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले राष्ट्रीय और जिला स्तर के खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।

संघ के अध्यक्ष विजय झा ने कहा कि 29 अगस्त को हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में धनबाद के प्रतिभावान खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है, ताकि धनबाद के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और देश का नाम रोशन कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *