
टीम अनंत सोच
धनबाद/गिरिडीह: झारखंड सरकार के मंत्री एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से पूरे झारखंड में शोक की लहर है। शनिवार देर रात उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में गहरा शोक व्याप्त है।
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन का दुखद समाचार मिलने के बाद धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो उनके आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दिवंगत मंत्री के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
सांसद ढुल्लू महतो ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
सांसद ने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन झारखंड की राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

