टीम अनंत सोच 

धनबाद : श्री श्री दुर्गा पूजा नवयुवक समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक शनि देव मंदिर, रानीबाँध, धैया में आयोजित की गई। बैठक में इस वर्ष समिति की 16वीं वर्षगांठ एवं दुर्गा पूजा समारोह को भव्य और धूमधाम से आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से पप्पू सिंह को पुनः समिति का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा मिहिर दत्ता को संरक्षक, अमृत सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, टिंकू सरकार को महासचिव तथा संजय रजक को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

समिति में ध्रुव रजक, नंदू रजक, डब्लू सिंह, रवि मुखर्जी और सुरेश कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं आकाश दास और दिलीप ठाकुर को मेला इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई। राजेंद्र रजक, जितेंद्र सिंह, आकाश सिंह, सुदीप दत्ता और टिंकू दास को सह सचिव नियुक्त किया गया।

पूजा की जिम्मेदारी गोपाल नाग, अरुण दास, प्रकाश डे, नरेंद्र राय और वृंदावान डे को सौंपी गई है, जबकि राजलक्ष्मी शर्मा को महिला सदस्य बनाया गया है।

इस वर्ष दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण झारखंड की सांस्कृतिक थीम पर किया जाएगा। पंडाल की विद्युत सज्जा झारखंड के प्रसिद्ध माणिक लाइट डेकोरेटर्स द्वारा की जाएगी। साथ ही रानीबाँध तालाब को आकर्षक और भव्य रोशनी से सजाया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

दुर्गा पूजा के दौरान सप्तमी, अष्टमी और नवमी को सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं मेले का भी आयोजन किया जाएगा। माँ दुर्गा की प्रतिमा का निर्माण बंगाल के प्रसिद्ध मूर्तिकारों एवं शिल्पकारों द्वारा किया जाएगा।

इसके अलावा अष्टमी और नवमी के अवसर पर माँ का भोग श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया जाएगा। समिति के अनुसार, पूजा एवं अन्य आयोजनों में कोयलांचल क्षेत्र के गणमान्य समाजसेवी, बुद्धिजीवी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *