ग्राहकों और व्यापारियों की सुविधा को देखते हुए बाजार समिति चैंबर ऑफ कॉमर्स ने लिया निर्णय

टीम अनंत सोच 

धनबाद: महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर बाजार समिति मंडी परिसर की सभी दुकानें गुरुवार को खुली रहेंगी। बाजार समिति चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल एवं महासचिव गौरव गर्ग ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि छठ महापर्व के दौरान झारखंड के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में ग्राहक और व्यापारी मंडी पहुंचते हैं। इस दौरान छठ पूजा में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री, जैसे गुड़, अरवा चावल, गेहूं, घी, तेल, रिफाइंड, मेवा एवं फल की थोक और खुदरा खरीदारी की जाती है।

छठ पर्व के अवसर पर मंडी में होने वाली भारी भीड़ और ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को सभी दुकानें खुली रखने का निर्णय लिया गया है, ताकि लोगों को खरीदारी में किसी तरह की परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *