26 कंटेनमेंट जोन का निर्माण, लगाया गया कर्फ्यू

0

झरिया, तोपचांची, बाघमारा, गोविंदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोनावयरस से संक्रमित व्यक्ति के मिलने के बाद अनुमंडल दंडाधिकारी श्री राज महेश्वरम ने पोजिटिव व्यक्ति के निवास स्थान को एपी सेंटर चिह्नित करते हुए कंटेनमेंट जोन एवं बफर जोन का निर्माण कर तत्काल प्रभाव से अगले निर्देश तक कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है।

झरिया अंचल में डिगवाडीह न्यू कॉलोनी यूएफ। डुमरी नंबर 3 नियर बाल भारती स्कूल। डिगवाडीह सीआरओ कॉलोनी। डिगवाडीह न्यू कॉलोनी। डिगवाडीह नंबर 12। जामाडोबा नियर जियो टावर। जेलगोड़ा 16 नंबर खपरा धौड़ा। डिगवाडीह नियर कम्युनिटी सेंटर। डिगवाडीह नंबर 12 नियर कांटा घर। जामाडोबा बड़कीटांड। डुमरी नंबर 2 में दो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।

तोपचांची प्रखंड में खेसमी में मंडल टोला। गुनघुसा पंचायत में आजाद नगर तथा गोमो उत्तर पंचायत रेलवे क्वाटर में चार कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।

इसके साथ ही बाघमारा प्रखंड के जमुआ पंचायत में आकाशकनाली। निचितपुर 2 मौजा आमडीह। भटमुरना। दरिदा पंचायत में पोचरी। पादुगोड़ा पंचायत में मछियारा। गोविंदपुर प्रखंड में बड़ानवाटांड तथा बड़ाजमुआ, पुटकी अंचल में कुस्तौर एसएन 14 में कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed