50 वर्षीय फागू मोदक ने फंदे से झूल कर आत्म हत्या की

0

चंदन पाल की रिपोर्ट

धनबाद :- धनबाद के सदर थाना क्षेत्र के शिव शक्ति नगर के रहने वाले 50 वर्षीय फागू मोदक ने फंदे से झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। रिश्तेदार मिथुन मोदक ने बताया की 12 बजे सूचना मिली कि फागू मोदक ने साड़ी के फंदे के सहारे फासी लगा ली। बताया जाता है कि फागू मोदक लॉ कॉलेज के पास गरीब होटल दुकान चलाता था। स्थानीय लोगों ने बताया की एक बेटा और दो बेटी है। दोनो बेटी का विवाह हो चुका है। सात साल पहले बेटे का निधन हो गया था। उसके बाद एक दामाद का भी निधन हो गया था। जिसके कारण फागू महतो का मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं रहता था। फागू महतो की पत्नी और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं मौके पर सदर थाने की पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *