गोड्डा में भाजपा ने मोटेशन बिल के विरोध में किया प्रदर्शन प्रतियां जलाई

0

झारखंड सरकार द्वारा लाए गए सदन में लैंड मोटेशन बिल के विरोध में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय सिनेमा हॉल चौक के समीप झारखंड सरकार के रवैया के खिलाफ प्रदर्शन कर बिल की प्रतियां जलाई। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री कृष्ण कन्हैया ने कड़े शब्दों में सरकार को चेतावनी देते कहा कि अगर ऐसा काला कानून को सदन के पटल पर रखा गया तो इस कोरोना काल में भी सड़क से सदन तक पार्टी स्तर से पुरजोर विरोध किया जाएगा और आम जनता को इस बिल से अवगत कराया जाएगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोड्डा नगर के भाजपा नगर अध्यक्ष सुमन झा भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत सिंह, पवन झा जी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष प्रेमजीत साह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed