दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई गई

0

बासुकीनाथ से प्रियव्रत झा की रिपोर्ट

भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105 वी जयंती बासुकिनाथ के विद्या भवन धर्मशाला में धूमधाम से मनाई गई। भाजपा के झंडे तले आयोजित इस कार्यक्रम में नगर भाजपा के तमाम नेता एवं कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह की अध्यक्षता करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष स्वरूप कुमार सिन्हा ने कहा कि अखंड भारत के मजबूत समर्थक रहे पंडित जी की विचारधारा पार्टी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनके राजनीतिक दर्शन को सतत आगे बढ़ाने के लिए पार्टी जनों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस अवसर पर गौरव कांत प्रसाद पूनम देवी महेश गन शैलेश राव विशंभर राव संदीप पांडे रंजीत पांडे मुन्ना पांडे नरेश पंडा रवि कांत मिश्रा दिनेश पंडा नरेश पंडा कार्तिक राव रोहित कुमार दे मनोरमा देवी अशोक मंडल राज कुमार मंडल मुन्ना मंडल सहदेव मांझी रमेश मिश्रा एवं अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed