Anant Soch Team

धनबाद। के 7 नंबर ब्लॉक स्थित फ्लैट नंबर 208 में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक चोर को दोपहर करीब 2 बजे गिरफ्तार किया।
सरायढेला थाना के एसआई ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसके दौरान आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
एसआई रंजीत कुमार ने कहा कि पूछताछ के बाद यह पता लगाया जाएगा कि आरोपी की संलिप्तता किन-किन बाइक चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं में रही है।
फिलहाल पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और उसके नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।
