टीम अनंत सोच 

धनबाद: धनबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स, पार्क मार्केट, हीरापुर कार्यालय में वाणिज्य कर संयुक्त आयुक्त, नगरीय अंचल, धनबाद के द्वारा वस्तु एवं सेवा कर तथा झारखंड पेशाकर(झारखंड प्रोफेशनल टैक्स) तथा जीएसटी को लेकर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों द्वारा जीएसटी रजिस्ट्रेशन एवं प्रोफेशनल टैक्स को लेकर जानकारी ली गई। तेज बारिश की वजह से कैंप देर से शुरू हुआ। 

इस विशेष कैंप में धनबाद नगरीय अंचल से सहायक आयुक्त, बिक्री कर श्री विशाल लकड़ा, बिक्री कर पदाधिकारी श्री हरि नारायण भगत, लिपिक श्री चंद्रशेखर एवं श्री सुबोध कुमार, कंप्यूटर संचालक श्रीमती ज्योति बाला सिन्हा एवं श्रीमती संगीता विश्वास सहित धनबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स, पार्क मार्केट, हीरापुर के संरक्षक श्री विनोद भाटिया,श्री विनोद अग्रवाल, सचिव श्री अमोद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष मनीष रंजन, सह सचिव श्री मंजर आलम, श्री संदीप चोपड़ा, संगठन मंत्री श्री आनंद प्रसाद उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *