नगर निगम के मुद्दे को लेकर झरिया कि सामाजिक संस्थाओं ने विधायक से मुलाकात की

0

मनीष रंजन की रिपोर्ट

धनबाद नगर निगम के द्वारा झरिया सहित सभी अंचलों में यूजर चार्ज एवं किराये पर चल रहे प्रतिष्ठानों के भी अलग से होल्डिंग टैक्स लेने का जो फरमान जारी किया गया है उसके विरोध में लगातार स्वर उठ रहे हैं। इसी सिलसिले में आज दिनांक 07 नवम्बर 2020 को कोयलांचल नागरिक मंच एवं झरिया के प्रबुद्द नागरिको का एक प्रतिनिधिमंडल झरिया के साथ न्याय को लेकर झरिया विधायक श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह से मिलकर झरिया में नगर निगम के द्वारा अनावश्यक रूप से भयभीत करने की बात को रखा। इस पर विधायक श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि झरिया के नागरिकों को भयभीत होने की जरूरत नही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मैं झरिया के जनता के साथ हूँ । पहले नगर निगम और झमाडा यह तय करे कि झरिया में टैक्स कौन लेगा। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर राज्य के नगर विकास सचिव से मिलकर झरिया की समस्या के समाधान करने की दिशा में प्रयास करेंगे।
प्रतिनिधि मंडल में सर्वश्री देवी साव, अमित कुमार साहू , शिवचरण शर्मा, महेश त्यागी, श्रीकान्त अम्बष्ट, पूर्व पार्षद अनूप साव, महेश शर्मा, शैलेन्द्र सिंह, गणेश गुप्ता, नवीन केसरी, बिनोद साव, दीपक शर्मा एवं सुरेश कुमार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed