कलवर्ट की तत्काल मरम्मत, सामाजिक कार्यकर्ता कुमार मधुरेन्द सिंह के हस्तक्षेप के बाद

0

मनीष रंजन की रिपोर्ट

धनबाद के मटकुरिया पुल के आगे एक कलवर्ट के क्षतिग्रस्त होने से परेशानी हो रही थी। इस बात की जानकारी मटकुरिया चैंबर के अध्यक्ष श्री दिनेश हेलिवाल ने दी। समस्या के समाधान को लेकर धनबाद के सामाजिक कार्यकर्ता एवं केन्द्रीय उपाध्यक्ष मानव अधिकार अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी संगठन के कुमार मधुरेन्द सिंह ने रांची स्थित साज के तकनीकी अधिकारी यानि टेक्नीकल हेड श्री ओ पी यादव जी के व्हाटस्एप पर चर्चा की जिसमें उन्होंने तत्काल मरम्मत कराने का आश्वासन दिया तथा आज वह कार्य पुरा भी हो गया। कुमार मधुरेन्द सिंह हमेशा ऐसे कार्य करने के लिए प्रयासरत रहते हैं एवं सफल भी होते है। उन्होंने उसी जगह लगे एक सुखे पेड़ को भी हटाने का आग्रह किया है। उसे भी हटाने का संबंधित पदाधिकारी ने आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed