पथरगामा के पंचायत सचिवालय में जनता दरबार का आयोजन

0

पथरगामा से शशि भगत की रिर्पोट

उपायुक्त भोर सिंह यादव के निर्देश पर पथरगामा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रखंड मुख्यालय परिसर में अंचल निरीक्षक चंदेश्वरी मेहरा के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया जहाॅ राजस्व उपनिरीक्षक सरोज साह और राधा रमन झा मौजूद थे। सूचना के मुताबिक सोनारचक पंचायत मुख्यालय में पंचायत सचिव विजय मोहन झा ने जनता दरबार लगाया जबकि प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में संबंधित पंचायत सेवक ने जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की समस्याओं से अवगत हुएएऔर कार्रवाई हेतु समस्याओं से संबंधित आवेदन का संकलन किया गया।बताया गया कि प्रचार प्रसार के अभाव के चलते जनता दरबार में लोगों का आना उम्मीद के अनुरूप नहीं था लेकिन लोगों में एक उम्मीद जरूर जगी है कि अब अपनी समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed