टीम अनंत सोच 

धनबाद: आज दिनांक 17 जून 2026 को धनबाद सिविल सर्जन के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झरिया सह जोरापोखर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मिहिर कुमार, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद की ब्लड डोनेशन की नोडल पदाधिकारी बेनज़ीर परवीन तथा डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि ब्रजेश ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम के दौरान रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की गई। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।

इस अवसर पर कल्याण सिंह, अमरदीप कुमार, सदर अस्पताल ब्लड बैंक की टीम से शर्मिष्ठा चटर्जी, आशीष राम, जयराम महतो, मो. करीम अंसारी, बीटीटी रेखा कुमारी एवं आमिर तनवीर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

शिविर में राहुल मिश्रा, संदीप कुमार, बिरेंद्र कुमार, मनोज कुमार मंडल, नीरू लाल हांसदा, असीम बाउरी समेत अनेक स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान जीवन बचाने का सबसे बड़ा और पुनीत कार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *