बरटांड क्षेत्र में यूजर चार्ज को लेकर नगर निगम के साथ कहासुनी एवं बाद में मामला शांत कराया

0

मनीष रंजन की रिपोर्ट

धनबाद नगर निगम के द्वारा यूजर चार्ज को लेकर अभी तक मामला सुलझा नहीं है। अभी भी व्यापारी यूजर चार्ज को लेकर असमंजस में हैं। रेट अभी भी व्यवहारिक नहीं हुआ है। ऐसे में आये दिन इसे लेकर नगर निगम के कर्मचारियों से व्यवसायियों का बकझक होता रहता है। ऐसा ही एक वाक्या आज बरटांड क्षेत्र में दुकानदारों के साथ हुआ जब नगर निगम के कर्मचारियों ने रेट को लेकर बकझक किया। बरटांड चैंबर के उपाध्यक्ष श्री रंजीत सिंह एवं संरक्षक एवं धनबाद के सामाजिक कार्यकर्ता एवं केन्द्रीय उपाध्यक्ष मानव अधिकार अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी संगठन के कुमार मधुरेन्द सिंह ने बीच बचाव कर मामले को नगर निगम के अधिकारियों के साथ वार्ता कर मामले को शांत कराया तथा आगे वार्ता कर के स्थायी समाधान करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed