सामाजिक कार्यकर्ता कुमार मधुरेन्द सिंह के प्रयास से नि:शकत्त्ता प्रमाण पत्र निर्गत करने का आदेश

0

मनीष रंजन की रिपोर्ट

धनबाद के सामाजिक कार्यकर्ता एवं केन्द्रीय उपाध्यक्ष मानव अधिकार अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी संगठन के कुमार मधुरेन्द सिंह लगातार आम लोगों की समस्याओं को लेकर विभिन्न स्तर से प्रयासरत रहते हैं। पिछले दिनों धनबाद के अंगारपथरा की श्रीमती मुनिया देवी के लिए नि:शकत्त्ता प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए धनबाद के सिविल सर्जन डाॅ गोपाल दास को पत्र लिखकर ईमेल किया था तथा उसकी प्रति नि:शकत्त्ता आयुक्त सहित धनबाद उपायुक्त को भी दी थी। आज झारखंड के निश:कत्त्ता आयुक्त श्री सतीश चन्द्र ने कुमार मधुरेन्द सिंह के पत्र का संज्ञान लेते हुए धनबाद के सिविल सर्जन को पंद्रह दिनों के अंदर नि:शकत्त्ता प्रमाण पत्र निर्गत करने का आदेश दिया है। पत्र में उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता कुमार मधुरेन्द सिंह के प्रयास को सराहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed