2 लाख 98 हजार 771 लोगों ने ली फाइलेरिया की दवा

0

मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के तहत फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में आज 2041 बूथ पर 2 लाख 98 हजार 771 लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई गई।

जिसमें गोविंदपुर में 18772, टुंडी 41248, बाघमारा 57812, तोपचांची 17859, धनबाद 90728, झरिया 36857, निरसा 19747 तथा बलियापुर में 15748 लोगों को दवा खिलाई गई।

बुधवार, 24 फरवरी को भी बूथ पर दवा खिलाई जाएगी। 25, 26 एवं 27 फरवरी को कार्यकर्ता घर-घर जाकर डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की खुराक अपने सामने खिलाएंगे।

1 से 2 साल तक के बच्चे को एल्बेंडाजोल की आधी गोली (200 एमजी) पानी में घोलकर दी जाएगी। 2 से 5 वर्ष तक को डीईसी की एक गोली (100 एमजी), एल्बेंडाजोल की एक गोली (400 एमजी)। 6 वर्ष से 14 वर्ष तक डीईसी की 2 गोली (200 एमजी), एल्बेंडाजोल की एक गोली। 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को डीईसी की तीन गोली 300 (एमजी) एवं एल्बेंडाजोल की एक गोली दी जाएगी। 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं अत्यंत वृद्ध एवं बीमार व्यक्तियों को दवा की खुराक नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed