श्रम कार्यालय, धनबाद में होने वाले टीकाकरण कैंप का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया

0

मनीष रंजन की रिपोर्ट

झारखंड सरकार के द्वारा 18+ के लोगों को टीकाकरण की शुरुआत ईद उल फितर के दिन यानि 14-05-2021 को की जा रही है। धनबाद में भी कई स्थानों पर टीकाकरण की सुविधा दी गई है। ऐसे ही एक केंद्र श्रम कार्यालय, बरटांड में रखा गया है जिसका आज निरीक्षण किया गया। निरीक्षण श्रम कार्यालय के प्रधान लिपिक श्री किशोर सिन्हा, बरटांड चैंबर के उपाध्यक्ष श्री रंजीत सिंह एवं श्री राज रंजन सिन्हा ने किया एवं तैयारियों का जायजा लिया।
इसके पहले धनबाद के श्रम कार्यालय में लगने वाले कैंप के जगह को वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी डाॅ विकास राणा, श्रमाधीक्षक श्री प्रवीण कुमार एवं सामाजिक कार्यकर्ता एवं केन्द्रीय उपाध्यक्ष मानव अधिकार अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी संगठन के कुमार मधुरेन्द सिंह ने चर्चा कर अंतिम रूप दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed