भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

0

मनीष रंजन की रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी जिन लोगों को अपना आदर्श मानती है उनमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय सर्वप्रिय थे।
आज उनकी जयंती पर भारतीय जनता पार्टी, धनबाद जिला महानगर में सभी मंडलों में बूथ स्तर तक मनाई गई।
सांसद श्री पशुपतिनाथ सिंह जी ने अपने आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एकात्म मानववाद के दर्शन व अंत्योदय के मंत्र के सूत्रधार, महान विचारक पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा दिखाये गये राजनीति के माध्यम से विकास व वंचित वर्ग के कल्याण के मार्ग पर चलकर हम उनके सपनों को पूरा करने की कोशिश करें।
पंडित दीनदयाल जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रोत्थान व समाज के निर्माण के प्रति समर्पित रहा। हम उनके महान व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को सशक्त बनाते हुए नवभारत निर्माण का संकल्प लें।

धनबाद के विधायक श्री राज सिन्हा ने अपने आवास पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति के महानायक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने एक ऐसा विचार दिये जिसने देश में प्रगतिशील व जन कल्याण को समर्पित राजनीति की नींव रखी। हम सभी कार्यकर्ता उनके मंत्र को आत्मसात कर राष्ट्र के नवनिर्माण में लगे हैं।

पूर्व महापौर श्री चंद्रशेखर अग्रवाल ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने मानवता के कल्याण के लिए एकात्म मानव दर्शन दिया। इनके आध्यात्मिकता की बात करें तो एक ही चेतना सभी जड़ और चेतन में है। अर्थात भगवान उनको किसी भी रूप में हम मानें, वो हम सबके अंदर विराजमान हैं।

प्रदेश प्रवक्ता श्री सरोज सिंह ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी राष्ट्रोत्थान व समष्टि कल्याण के निमित्त वैदिक संवेदनाओं के साकार-समन्वित स्वरूप, अन्त्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रखर प्रणेता,चिंतक उत्कृष्ट विचारक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के सबल संपोषक थे।

जिला अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर सिंह ने कहा की श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने कहा कि मनुष्य ही नहीं, पशु -पक्षियों, पेड़- पौधों, नदियों, ग्रह, नक्षत्र एवं तारों में भी एक ही चेतना है। इसलिए सबको एकात्म भाव से देखो।

भारतीय जनता पार्टी की नेत्री श्रीमती रागिनी सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी जनसंघ के संस्थापक सदस्य जिनके दिखलाए ‘अंत्योदय’ के मार्ग पर चलकर भाजपा संगठन आज एक वटवृक्ष बना है।

पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सत्येंद्र कुमार ने कहा की मोदी सरकार की योजनाओं के कारण आज भारत की तस्वीर बदल रही है और भारत की वैश्विक स्थिति में बड़ा उत्थान आया है उन सभी की वैचारिक यात्रा पंडित दीनदयाल जी की विचार यात्रा से प्रारंभ होती है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर श्री संजीव अग्रवाल, श्रीमती प्रियंका पाल, श्री रमेश राही,श्री नितिन भट्ट, श्री संजय झा,श्री मानस प्रसून ,श्री वीरेंद्र हांसदा ,श्री धनेश्वर महतो,श्री उमेश यादव , श्री मिल्टन पार्थसारथी, श्री सुमन अग्रवाल ,श्री महेश पासवान, श्री संतोष सिंह ,श्री अमलेश सिंह,श्री जयंत चौधरी,श्रीमती रमा सिन्हा , श्रीमती किरण सिंह, श्री निर्मल प्रधान, श्री अनिल खेमका, श्री मुकेश पांडे, श्री विष्णु त्रिपाठी, श्री राजाराम दत्ता, श्रीमती रीता प्रसाद ,श्री अनिल सिन्हा ,श्री अभिषेक पांडे, श्री शिवेंद्र सिंह सोनू , श्री मौसम सिंह,श्री अभिमन्यु कुमार,श्री आनंद खंडेलवाल,श्री अरुण साहू,श्री राजकुमार मंडल , श्री अभिषेक श्रीवास्तव,श्री आनंद ओझा सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed