धनबाद फ्लाईओवर के वास्तविक कागजात के लिए बिहार विधान सभा अध्यक्ष को पत्र तथा ईमेल

0

मनीष रंजन की रिपोर्ट

धनबाद की लाइफलाइन की कही जाने वाली एकमात्र फ्लाईओवर की जर्जर स्थिति के मरम्मती करण के लिए लगातार आवाज उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्त्ता एवं लोकहक मानव सेवा काउंसिल के केंद्रीय उपाध्यक्ष कुमार मधुरेंद्र सिंह ने फ्लाईओवर की वास्तविक स्थिति वाले कागजात के लिए बिहार विधान सभा के अध्यक्ष को पत्र लिखकर ईमेल किया है।
उन्होंने कहा है कि चतुर्थ या पंचम विधान सभा में संभवतः यह फ्लाईओवर बना है। उन्होंने विधान सभा अध्यक्ष से कागजात झारखंड सरकार को उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि मरम्मती करण करने में सही तरीके को अपनाया जा सके। ज्ञात हो कि फ्लाईओवर की लोड टेस्टिंग एवं मरम्मती करण का काम तीस सितंबर रात्रि 12 बजे से चार अक्टूबर सुबह तक किये जाने की तैयारी कर ली गई है। लोड टेस्टिंग एवं मरम्मती करण के लिए कुमार मधुरेंद्र सिंह पिछले साल से ही विभिन्न विभागों एवं मंत्रियों से समन्वय स्थापित कर अंजाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।
उन्होंने पत्र की प्रति मुख्यमंत्री,झारखंड, प्रधान सचिव पथ निर्माण विभाग, झारखंड सरकार, धनबाद विधायक, उपायुक्त,धनबाद एवं कार्यपालक अभियंत,पथ निर्माण विभाग धनबाद को भी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed