टीम अनंत सोच 

धनबाद: धनबाद के हीरक रोड स्थित सुगियाडीह मोड़ पर आठ लेन सड़क में कट की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बैठक की। बैठक के बाद टुंडी विधायक मथुरा महतो को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द समाधान की मांग की गई। ग्रामीणों का कहना है कि कट नहीं होने के कारण लोग जान जोखिम में डालकर सड़क पार करने को मजबूर हैं, जिससे लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं।

सुगियाडीह मोड़ पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी अरुण सिंह ने की। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इसके बाद ग्रामीणों ने टुंडी विधायक मथुरा महतो को ज्ञापन सौंपकर आठ लेन सड़क पर अधिकृत कट देने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि कट नहीं होने के कारण लोग अवैध रूप से सड़क पार करते हैं, जिससे आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। समाजसेवी अरुण सिंह ने कहा कि इस समस्या का स्थायी समाधान केवल अधिकृत कट बनाकर ही किया जा सकता है।

वहीं विधायक मथुरा महतो ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही उपायुक्त से बातचीत करेंगे और समाधान का प्रयास करेंगे।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द इस दिशा में कार्रवाई नहीं की, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *