सड़कों पर सांड एवं अन्य घुमंतू पशुओं के आतंक को लेकर नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव को पत्र तथा ईमेल

0
मनीष रंजन की रिपोर्ट

धनबाद में इन दिनों लोगों को सड़कों पर चलने में भय लग रहा है विशेष कर मार्केट क्षेत्रों में क्योंकि सड़क पर सांड का आतंक मचा हुआ है। मुहल्लों में कुत्तों ने उत्पात फैला रखा है। मुहल्लों में बच्चों का चलना मुश्किल हो गया है। हर दिन कुत्तों के द्वारा कई बच्चों और बड़ों को काट लिया जा रहा है। लोग गायों और भैंसों को भी सड़कों पर छोड दिया जा रहा है। राष्ट्रीय मार्गों पर आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है सड़कों पर छोड़े पशुओं की वजह से। धनबाद में भी मीडिया द्वारा लगातार इस बात को लेकर बातें प्रशासन के सामने रखी जा रही है लेकिन सरकार के तरफ से इस पर कोई पहल नहीं की जा रही है जिससे लोगों में सरकार के रवैये के प्रति नाराजगी है।आज इसी विषय को लेकर धनबाद के सामाजिक कार्यकर्त्ता और लोकहक मानव सेवा काउंसिल के केंद्रीय उपाध्यक्ष कुमार मधुरेंद्र सिंह ने झारखंड सरकार के नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव श्री विनय चौबे को पत्र लिखकर ईमेल किया है जिसमें उन्होंने धनबाद के सड़कों पर घूमने वाले लावारिस सांड और अन्य जानवरों को तत्काल पकड़कर रखने की गुजारिश की है। उन्होंने इसके पहले पशुपालन विभाग के प्रधान सचिव को भी फोन कर एवं व्हाटस्एप्प पर अवगत कराया था। उन्होंने धनबाद के पशुपालन विभाग एवं नगर निगम के पदाधिकारियों के बीच समन्वय बनाकर काम कर धनबाद के घूमते हुए जानवरों के रखरखाव के लिए विशेष अपील की है।

उन्होंनें पत्र की प्रति पशु पालन मंत्री, केन्द्र सरकार,राज्यपाल,झारखंड, एवं प्रधान सचिव, राज्यपाल, झारखंड, मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार, प्रधान सचिव, पशुपालन विभाग, झारखंड सरकार, सांसद,धनबाद, उपायुक्त,धनबाद, नगर आयुक्त,धनबाद, उप नगर आयुक्त धनबाद एवं पशु चिकित्सा पदाधिकारी,धनबाद को इस आवश्यक विषय पर ध्यान देने के लिए दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed