मनीष रंजन की रिपोर्ट 

धनबाद : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद को धनबाद जिले के 36 विधालयों में जाकर वहां के छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन की अनिवार्यता को लेकर  सभी स्कूली बच्चों को आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग दी जानी हैं। साथ ही साथ जूनियर रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद के गठन की प्रक्रिया भी चल रही है। उसी क्रम में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद की मास्टर ट्रेनर सह कोषाध्यक्ष, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद श्रीमती श्वेताम्बरा पाठक ने बच्चों को आकस्मिक परिस्थिति आने पर कैसे दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए फर्स्ट एड देना है की विस्तृत जानकारी लोगों को कर के दिखाई। 

आज यूपीजी +2 उच्च विद्यालय, परसबनिया एवं +2 विधालय, बलियापुर में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज, धनबाद के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई एवं फर्स्ट एड एवं अन्य विषयों पर छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को अवगत कराया गया। साथ ही साथ युथ रेडक्रॉस का चयन, माॅक ड्रिल, फर्स्ट एड संबंधी ट्रेनिंग की प्रक्रिया प्रधानाचार्य की उपस्थिति में शुरू की गई।

इस कार्यक्रम को करने के लिए भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज,धनबाद के कार्यकारिणी सदस्य सह चेयरमैन सलाहकार कुमार मधुरेन्द्र सिंह एवं कार्यकारिणी सदस्य सह कोषाध्यक्ष सह ट्रेनर श्रीमती श्वेतांबरा पाठक उपस्थित थे। 

यह जानकारी भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटीज धनबाद के चेयरमैन सलाहकार कुमार मधुरेन्द्र सिंह ने दी। अगला ट्रेनिंग प्रोग्राम दिनांक 17-12-2025 को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *