धनबाद जिला आजसू पार्टी की बैठक में आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी गई

0

मनीष रंजन की रिपोर्ट

आजसू पार्टी धनबाद जिला अध्यक्ष श्री मंटू महतो की अध्यक्षता में दिनांक 09-05-2023 को एक बैठक लोयाबाद के आवासीय कार्यालय में हुआ। बैठक का संचालन धनबाद महानगर अध्यक्ष श्री पप्पू सिंह ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री मंटू महतो ने विस्तार से कार्यक्रम के बारे मे बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य धनबाद जिला में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सूदेश महतो के दिनांक 17-06-2023 को धनबाद आगमन की तैयारी करने की है। इस अवसर पर बैंक मोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बड़े कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष शामिल होंगे। धनबाद जिला में आजसू पार्टी के सुप्रीमो धनबाद जिला के पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में धनबाद जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री विनय सिंह अपने सैकड़ों लोगों के साथ पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे एवं महानगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वार्डो से सैकड़ों लोग पार्टी सुप्रीमो के समक्ष पार्टी सदस्यता ग्रहण करेंगे। आज की बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य सह कलियासोल प्रखंड प्रभारी रतिलाल महतो, केंद्रीय सदस्य कुल्लू चौधरी ,केंद्रीय सदस्य बिरेंद्र निषाद, महानगर अध्यक्ष पप्पू सिंह ,व्यवसाय प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महासचिव दिलीप सिंह ,उपाध्यक्ष संतोष पासवान, नगर अध्यक्ष जीतू पासवान, सचिव छोटे सिन्हा, कलियासोल प्रखंड सह प्रभारी संतोष कुशवाहा, सिंदरी नगर अध्यक्ष पिंटू चौधरी , महानगर उपाध्यक्ष पवन शर्मा, धर्मा गुप्ता ,शिवराज साव ,बिनोद पासवान , संतोष महतो, मीना सिंह ,इजराइल अंसारी, भोलू यादव, सत्रुधन पासवान , प्रवक्ता विनय यादव, राजू कुमार ,अजित सिंह, राहुल हाजरा, सुरेश सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed