उपायुक्त सहित जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी

0

मनीष रंजन की रिपोर्ट

भगवान बिरसा मुंडा की 123वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बैंक मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर उपायुक्त श्री संदीप सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार, उप विकास आयुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह, ग्रामीण एसपी श्रीमती रेष्मा रमेशन, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री सुशांत मुखर्जी सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा देश की संस्कृति के संरक्षक थे। जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने के लिए लोगों को प्रेरित किया और उनके कर्म और धर्म को समझाया, साथ ही ज्ञान का उजियारा भी फैलाया। उन्होंने पारंपरिक भूमि अधिकारों, सांस्कृतिक, धार्मिक आस्थाओं के संरक्षण के लिए अंग्रेजी शासन के खिलाफ अदम्य संघर्ष किया। मौके पर भगवान बिरसा मुंडा स्मृति संचालन समिति के महादेव हांसदा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed