धनबाद सहित सभी शहरों में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने के लिए कुमार मधुरेंद्र सिंह ने लिखा पत्र

0

मनीष रंजन की रिपोर्ट

केंद्र सरकार के द्वारा पिछले वर्ष 01-07-2022 से तय माइक्रोन के अलावे सभी तरह के सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण रूपेण प्रतिबंध की घोषणा हुई थी। झारखंड में भी यह लागू किया गया था तथा उस वक्त धनबाद में भी धनबाद नगर निगम के तरफ से छापेमारी कर प्लास्टिक स्टाॅक करने वालों पर कार्रवाई भी की गई थी। कभी कभार अभी भी हाट बाजारों एवं फल मंडियों में कार्रवाई होती है लेकिन लोग बाजारों में धड़ल्ले से सिंगल यूज प्रतिबंधित प्लास्टिक का यूज कर रहें हैं। न प्लास्टिक की फैक्ट्री बंद होती है और न ही प्लास्टिक की थैली। धनबाद के सामाजिक कार्यकर्त्ता और लोकहक मानव सेवा काउंसिल के केंद्रीय उपाध्यक्ष कुमार मधुरेंद्र सिंह ने धनबाद के नगर आयुक्त को पत्र लिखकर ईमेल कर प्लास्टिक यानि सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगे प्रतिबंध पर एक बार फिर से कड़ाई करने की अपील की है। धनबाद में किराने की दुकान से लेकर सब्जी-फल मंडी एवं ठेले खोमचे वाले बगैर खौफ खाये सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कर रहे हैं जो पर्यावरण के लिए बहुत ही नुकसान देह है।

उन्होंने पत्र की प्रति प्रधान मंत्री, भारत सरकार, मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार, मुख्य सचिव, झारखंड सरकार, अपर मुख्य सचिव, झारखंड सरकार एवं धनबाद उपायुक्त सहित झारखंड के सभी जिले के उपायुक्त को ईमेल कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *