संयुक्त राष्ट्र के द्वारा घोषित 2023 को मिलेट वर्ष के अंतर्गत एनसीसी कैडेटों ने जागरूकता रैली निकाली

0

चंदन पाल की रिपोर्ट

धनबाद : संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन के इस दौर में किसान कैसे समृद्ध हो, इसको लेकर एक विशेष अभियान चला रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को मिलेट वर्ष का नाम दिया है। भारत एक कृषि प्रधान देश है और बड़े पैमाने पर लोग कृषि कार्य से जुड़े हुए हैं। लगातार गिरते भूजल स्तर किसानों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। गिरते भूजल स्तर को देखते हुए मिलेट (मोटे अनाज) की खेती को करने के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। वहीं आम लोगों को भी मिलेट का सेवन करने के लिए जागरूक करने के लिए 36 झारखंड एनसीसी बटालियन के कैडेटों ने जिले के गोल्फ ग्राउंड से जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान एनसीसी कैडेट ऋषिकेश ने बताया कि लोग जंक फ़ूड की ओर ज्यादा प्रेरित होते हैं जो कि स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है। मिलेट स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है, इसलिए सभी लोगों को इसका सेवन करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *